NEET UG Cut Off 2025 Out: जैसा कि आप सभी जानते हैं, NEET UG 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणामों के साथ ही सभी वर्गों के लिए कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2024 की तुलना में इस बार की कटऑफ में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उदाहरण के लिए, 2024 में जहां OBC का 50वां परसेंटाइल 712-162 रहा था, वहीं 2025 में यह गिरकर 686-140वां परसेंटाइल हो गया है। यह स्पष्ट रूप से कटऑफ में महत्वपूर्ण कमी को दर्शाता है।
इस बार किस श्रेणी की कटऑफ कितनी रही है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको सरकारी एमबीबीएस, बीडीएस या बीएचयू जैसे कॉलेजों में एडमिशन के लिए कितने अंक चाहिए, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए आप अपनी काउंसलिंग की तैयारी कर सकते हैं।
NEET UG 2025: क्या रहा टॉपर्स का हाल?
इस बार NEET UG 2025 के टॉपर्स की बात करें तो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान हासिल किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर उत्कर्ष अवधिया रहे। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के कृषांग जोशी, चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा और पांचवें स्थान पर अविका अग्रवाल रहीं। पहले चार स्थानों पर छात्र हैं, जबकि पांचवें स्थान पर छात्रा है। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने लड़कियों में टॉप किया है, जो इस बार टॉपर्स में लड़कियों की अपेक्षाकृत कमजोर स्थिति को दर्शाती है।
NEET UG 2025: कैटेगरी-वार कटऑफ
2025 में विभिन्न कैटेगरी की कटऑफ कितनी रही है, इसकी विस्तृत जानकारी और पूरी कटऑफ लिस्ट नीचे दी गई है। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि सरकारी एमबीबीएस कॉलेज में प्रवेश के लिए आपको कितने अंकों की आवश्यकता होगी –

NEET UG 2025 कटऑफ कैसे देखें?
इस बार की कटऑफ लिस्ट देखने के लिए आपको NEET UG 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए गूगल में neet.nta.nic.in टाइप करके सर्च करें। सर्च रिजल्ट में आपको आधिकारिक वेबसाइट मिल जाएगी। वहां से आप अपना रिजल्ट, स्कोर कार्ड, फाइनल आंसर की और टॉपर्स की लिस्ट जैसी सभी जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।